बस्ती,उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान।
बस्ती,उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत संयुक्त आयुक्त उद्योग बस्ती मंडल बस्ती गौरव मिश्रा के तत्वावधान में मंडल स्तरीय मेगा ऋण कैंप का आयोजन उद्योग कैंपस में किया गया। ऋण वितरण कैंप में लगभग 100 लाभार्थी उपस्थित हुए ,जिन्हें इस आकर्षक योजना की विस्तार से जानकारी दी गई और इनका योजना में पंजीयन कराया गया। जिसमें मंडल के तीनों जिलों के उपायुक्त उद्योग- बस्ती अभय कुमार सुमन के अगुवाई में 28 लाभार्थियों को 28 डेमो चेक, सिद्धार्थनगर के गुलाबचंद गौड़ के अगुवाई में 25 लाभार्थियों को 25 डेमो चेक, संत कबीर नगर के विनोद वर्मा के अगुवाई में 25 लाभार्थियों को 25 डेमो चेक वितरण किया गया।आयोजन में लाभार्थी चेक पाकर बहुत खुश थे। लाभार्थियों ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों बैंक के अधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। ऋण वितरण आयोजन में स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सेंट्रल बैंक पूर्वांचल बैंक यूनियन बैंक सहित कई बैंकों के प्रबंधक, लीड बैंक बस्ती आर एन मौर्य, लीड बैंक सिद्धार्थनगर आरके सिंह, लीड बैंक संतकबीर नगर एवं उद्योग विभाग के इलियास अहमद,अनिल कुमार सरोज,हेमंत कुमार त्रिपाठी सहित अधिकारी- कर्मचारी एवं समस्त लाभार्थी मौजूद रहे।
Post a Comment
0 Comments