बस्ती,जिलाधिकारी ने देर रात्रि 10 बजे किया घाटों का औचक निरीक्षण, आतिशबाजी व छुट्टा पशुओं के प्रवेश पर रोक के दिए सख्त निर्देश



       बस्ती, 15 नवंबर 2026।* महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन सूर्यास्त अर्घ के सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने अमहट घाट, निर्मली कुंड एवं हर्रैया स्थित मनोरमा घाट पहुंचकर साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी के निर्देश:
- घाटों पर किसी भी प्रकार की आतिशबाजी न हो
- घाट परिसर में छुट्टा पशुओं का प्रवेश बिल्कुल न हो, बैरिकेडिंग और निगरानी पुख्ता रखें
- सभी घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर परिसर तत्काल स्वच्छ करें
- घाटों तक पहुंचने वाले सभी संपर्क मार्गों की भी सफाई कराई जाए
- सुबह के सूर्योदय अर्घ के बाद भी अधिकारी घाट पर मौजूद रहकर सफाई सुनिश्चित कराने के बाद ही घाट छोड़ें
- प्रातः 3 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन, गोताखोर, नाव, स्वास्थ्य सेवा, फायर टेंडर अलर्ट रहें, बैरिकेडिंग की दोबारा जांच हो
निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार, उपजिलाधिकारी हर्रैया प्रद्युम्न कुमार, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, ईओ नगर पंचायत हर्रैया सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments