बस्ती,पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने पेश की दरियादिली की मिसाल, सहयोगी विमल पांडे को गिफ्ट की करीब 20 लाख की स्कॉर्पियो-N



      बस्ती,पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने अपने सहयोगी विमल पांडे को करीब 20 लाख रुपये की स्कॉर्पियो-N गाड़ी गिफ्ट कर दरियादिली की मिसाल पेश की।
मनीष मिश्रा के इस सरप्राइज गिफ्ट से विमल पांडे और उनका पूरा परिवार बेहद खुश नजर आया।
विमल पांडे ने कहा ,40 साल की उम्र में आज जितनी खुशी मिली, शायद पहले कभी नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि बस्ती को आगे बढ़ाने के लिए मनीष मिश्रा लगातार काम कर रहे हैं और वह मनीष भैया के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करते रहेंगे।
विमल पांडे ने बस्ती को विकास और पहचान के नए मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया और कहा कि विरोध चाहे जितना हो, वह मनीष मिश्रा के साथ खड़े रहेंगे।
मनीष मिश्रा का सहयोगियों के प्रति प्यार और अपनापन अब बस्ती में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

Post a Comment

0 Comments