Colonelganj
कर्नलगंज में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी शुरू, 24 नवंबर को निकलेगी नगर कीर्तन शोभायात्रा
करनैलगंज /गोण्डा - श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरुद्वारा कमेटी कर्नलगंज की ओर से प्रभात फेरी निकाली जा रही है।
प्रभात फेरी 17 नवंबर से 23 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातःकाल 6:00 बजे श्री गुरुद्वारा साहिब से निकाली जा रही है। प्रभात फेरी में श्रद्धालु गुरुवाणी, शबद-कीर्तन करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजर रहे हैं।
24 नवंबर को नगर कीर्तन शोभायात्रा
प्रकाश पर्व के मुख्य कार्यक्रम के तहत 24 नवंबर को भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा प्रातः 9:00 बजे श्री गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दोपहर 12:30 बजे वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी।
इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरतेगा।
श्री गुरुद्वारा कमेटी कर्नलगंज ने सभी श्रद्धालुओं को प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों में सादर आमंत्रित किया है और सभी से मिलकर गुरु महाराज की कृपा प्राप्त करने की अपील की है।

Post a Comment
0 Comments