बस्ती,थाना प्रभारी महेश सिंह ने किया निर्मलीकुण्ड छठ घाट का निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा



       बस्ती, आगामी छठ पर्व को लेकर थाना पुरानी बस्ती प्रभारी महेश सिंह ने शनिवार को निर्मलीकुण्ड छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर की जा रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
नगर पालिका द्वारा घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। थाना प्रभारी ने नगर पालिका अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी विषयों पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर हर संभव सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments