बस्ती, पूर्व विधायक संजय जैसवाल साईकिल पर निकले प्रचारकों का बढाया हौसला


     बस्ती, भारतीय जनता पार्टी नेता एवं रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने भाजपा के नीति, कार्यक्रम और उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने हेतु साईकिल यात्रा लेकर निकले रणविजय सिंह और अरविन्द सिंह का हौसला बढाया।
संतकबीर नगर जनपद के मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के बूढी बेलहर निवासी रणविजय सिंह और अरविन्द सिंह साईकिल यात्रा लेकर सघन सम्पर्क कर भाजपा की   उपलब्धियों से लोगों को परिचित करा रहे हैं। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने उन्हें अपनी ओर से प्रमाण-पत्र भी सौंपा।

Post a Comment

0 Comments