कर्नलगंज: रोडवेज बस चालक की पिटाई करने वाला तौफीक गिरफ्तार

करनैलगंज/गोण्डा - बीते 19 फरवरी को लखनऊ से बलरामपुर जा रही बाराबंकी डिपो की बस को करनैलगंज हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग पर बाइक सवार तौफीक अपने कुछ साथियों के साथ बस को रोकर चालक के साथ मार-पीट की गयी थी। सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज में भर्ती कराया गया था। वादी आश्रय अवस्थी की तहरीर पर थाना को0 करनैलगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने घटना को संज्ञान में लेकर आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 करनैलगंज को दिए थे।  उक्त निर्देश के क्रम में थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.02.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त तौफीक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. तौफीक पुत्र आबाद अली नि0व नसीरपुर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-79/23, धारा 341,353,332 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह मय टीम

Post a Comment

0 Comments