कोविड टीकाकरण : बारिश में नहीं पहुंचे लोग, कई केंद्रों पर वायल ही नहीं खुली

   

दोपहर तक होती रही बरसात का असर शनिवार को हुए कोविड टीकाकरण पर नजर आया। टीकाकरण बूथ पर इक्का- दुक्का लोग ही नजर आ रहे थे। शहर से लेकर गांव तक टीकाकरण कार्य प्रभावित रहा। टीका लगवाने के लिए आने वाले ज्यादातर लोग दूसरी डोज वाले थे या वह लोग थे जिन्हें बाहर की यात्रा से पूर्व टीकाकरण का प्रमाण पत्र लेना था।

शहर में जिला व महिला अस्पताल में टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही। जिला अस्पताल में दोपहर एक बजे तक 47 कोविशील्ड व छह कोवैक्सीन का टीका लगाया जा सका था। यहां पर 30 वॉयल कोविशील्ड व पांच वॉयल कोवैक्सीन मिला था। जिला महिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक 42 डोज कोविशील्ड व मात्र चार डोज कोवैक्सीन का टीका लगाया जा सका था। यहां पर 10 वॉयल कोविशील्ड व चार वॉयल कोवैक्सीन का मिला था। मेडिकल कॉलेज में दोपहर एक बजे तक 10 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया जा सका था। कोवैक्सीन का वॉयल खोलने की नौबत ही नहीं आई

Post a Comment

0 Comments