पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 मांगों को लेकर गरजे शिक्षक



बस्ती

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की अपील पर मंगलवार को अनेक संगठनों ने संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के संयोजन में जनपद के सभी 14 बीआरसी केन्द्रों पर 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर मुख्य सचिव को रजिस्टर्ड ज्ञापन भेजा।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गौर बीआरसी केन्द्र पर चंद्रिका सिंह, बालकृष्ण ओझा परसुरामपुर, दुर्गेश यादव सल्टौआ गोपालपुर, सुधीर तिवारी बहादुरपुर, शिव प्रकाश सिंह दुबौलिया, गिरजेश चौधरी रामनगर, नीरज सिंह रूधौली, श्रुति त्रिपाठी साऊंघाट, कुंवर राकेश सिंह बस्ती सदर, अविनाश दूबे कुदरहा, आज्ञाराम वर्मा विक्रमजोत, शिवपूजन आर्य कप्तानगंज, उमाकांत शुक्ल बनकटी और हर्रैया में प्रवीन श्रीवास्तव पर्यवेक्षक के रुप में मौजूद रहे।

रामसागर वर्मा, वीरेन्द्र शुक्ल, शेषनाथ यादव, नन्दलाल, अमित सिंह, सरोज सिंह, जयकेश चौरसिया, राकेश पांडेय, संतोष पांडेय, मो. मुस्तकीम, दिलीप द्विवेदी, अखिलेश पांडेय, गिरजेश सिंह, डॉ. प्रमोद सिंह, शत्रुजीत यादव, मो. कादिर, रजनी, राहिला फातिमा के साथ ही अनेक शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रसोईया आदि धरना-प्रदर्शन में शामिल 

बीआरसी दुबौलिया में मांगों को लेकर गरजे शिक्षक

बीआरसी दुबौलिया में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में धरने में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया, विशेष शिक्षक, कस्तूरबा विद्यालयों के शिक्षक सहित कर्मचारियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरने में शिव प्रकाश सिंह जिला उपाध्यक्ष, शिव पूजन आर्य वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, रंजन कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, दिनेश सिंह मंत्री, विनोद यादव कोषाध्यक्ष, राजेश चौधरी, करूणाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज प्रदेश सचिव अनुदेशक संघ, शिव कुमार चौधरी शिक्षामित्र संघ ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। राम पाल सिंह, अनिल सिंह, घनश्याम पांडेय, सुधाकर पांडेय, चंद्र भूषण रावत, रजनीश चौधरी, रमेश वर्मा, रमेश चौधरी, शारदा मिश्र, विन्दू सिंह, रेशमा खातून, सुशील त्रिपाठी, महेन्द्र पाल सिंह, राजेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, प्रदीप पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments