नियमित कोविड टीकाकरण से घटने लगी बूथों पर भीड़


नियमित कोविड टीकाकरण से घटने लगी बूथों पर भीड़

     बस्ती

नियमित टीकाकरण के कारण बुधवार को कोविड टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही। ग्रामीण क्षेत्र पर इसका ज्यादा असर रहा। स्टॉफ के नियमित टीकाकरण में लगे रहने के कारण कोविड टीकाकरण बूथ कम बनाए गए थे। टीकाकरण के लिए जिले में लगभग 20 हजार कोविशील्ड व लगभग 12 हजार कोवैक्सीन की डोज मौजूद है। बुधवार शाम या गुरुवार को अतिरिक्त वैक्सीन मिलने की संभावना बताई जा रही है।

जिला अस्पताल में बुधवार को केवल एक बूथ संचालित किया जा रहा था। यहां पर कोविशील्ड का 40 वॉयल मिला था। दोपहर लगभग दो बजे तक 320 लोगों को टीका लगाया जा चुका था। जिला अस्पताल में कोवैक्सीन का टीका मिला था। स्टॉफ न होने के कारण उसे शुरू नहीं किया जा सका था। जिला महिला अस्पताल में नवीन भवन में दो बूथ संचालित किए जा रहे थे। यहां पर कुल 45 वॉयल कोविशील्ड का मिला था। दोपहर लगभग तीन बजे तक 430 लोगों को टीका लग चुका था। इसी अस्पताल में पिंक बूथ संचालित किया जा रहा था। इस पर केवल एक स्टॉफ को लगाया गया था। उसी स्टॉफ द्वारा पंजीकरण से लेकर टीकाकरण तक का कार्य किया जा रहा था। यहां के लिए 10 वॉयल मिला था। शाम तीन बजे तक कुल 45 लोगों को टीका लग चुका था।

Post a Comment

0 Comments