बस्ती,पीछे के दरवाजे से घुसे चोर ने नगदी व जेवर उड़ाया


पीछे के दरवाजे से घुसे चोर ने नगदी व जेवर उड़ाया

घघौवा ,बस्ती

छावनी थाना क्षेत्र के मझौवा दुबे गांव में चोरों ने नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर घटना को अंजाम देने का शक जाहिर किया है। छानबीन की जा रही है।

मझौवा दुबे निवासी मोहन लाल पुत्र विश्राम ने बताया कि शुक्रवार की रात भोजन के बाद परिवारीजन सो गए। बच्चे की तबीयत खराब के कारण रात में करीब दो बजे उनकी नींद खुली थी। तब तक घर में सब कुछ ठीक था। थोड़ी देर जगने के बाद फिर सो गए। शनिवार की सुबह जब परिजन जागे और अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। घर के पीछे का दरवाजा टूटा था और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। उनके अनुसार घर से जेवरात व बक्से में रखे दस हजार रुपया गायब है। छावनी पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है

Post a Comment

0 Comments