छेड़खानी के विरोध पर पिटाई से मौत के मामले में नौ गिरफ्तार


छेड़खानी के विरोध पर पिटाई से मौत के मामले में नौ गिरफ्तार

     बस्ती

नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर पति की बुरी तरह पिटाई से मौत के मामले में पुलिस ने नौ नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार कोरी ने बताया कि सोलह नामजद आरोपितों में से छह पुरूष व तीन महिला आरोपितों को एक्सड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट भेज दिया गया।

इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार 24 जून को शौच के लिए बाहर गई थी। लौटते समय गांव के दो लोग अश्लील हरकत करने लगे थे। जब शोर मचाया तो उसके पति पहुंच गए थे। उनके विरोध करने पर आरोपी उन्हें घसीटते हुए अपने घर ले चले गए और यहां और लोगों के साथ मिलकर बुरी तरह मारापीटा। कुल्हाड़ी से हमला भी किया था। हमले में घायल पति की लखनऊ ले जाते वक्त मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव 16 लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

Post a Comment

0 Comments