जेल में फंदे से लटका मिला हत्यारोपित, अस्पताल में मृत घोषित किया गया

बस्ती - जिला कारागार में हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पेड़ से फंदे से लटके कैदी को जेल प्रशासन ने आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जेल प्रशासन के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।
जेलर सतीश चंद त्रिपाठी ने बताया कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव निवासी 25 वर्षीय राजू चौधरी को कप्तानगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट में चार फरवरी 2018 को जेल में दाखिल किया था।
बताया जा रहा है कि बंदियों के भोजन के बाद बैरक बंद किए जाने के दौरान उसे जेल परिसर में पीपल के पेड़ से लटका देखा गया।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मर्चरी में रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
रिपोर्टर - प्रदीप कुमार वर्मा
             हर्रैया से
Mo. - 9838003741

Post a Comment

0 Comments