बस्ती,परसरामपुर पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान(कौशलेंद्र इंटर कॉलेज में छात्राओं, महिलाओं) और ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके!
- (कौशलेंद्र इंटर कॉलेज में छात्राओं, महिलाओं) और ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
परसरामपुर, बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत थाना परसरामपुर पुलिस ने कौशलेंद्र इंटर कॉलेज, बिलारी भीटी में छात्राओं, महिलाओं, पुरुषों एवं ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत तथा क्षेत्राधिकारी हरैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के दिशा-निर्देशन और थानाध्यक्ष परसरामपुर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक झारखंडेय पांडेय, कांस्टेबल मनोज यादव, शैलेन्द्र सिंह तथा महिला कांस्टेबल देवकी, माला देवी एवं शिवी वर्मा ने जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं, महिलाओं और ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैन के जरिए होने वाली ठगी, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग तथा ऑनलाइन लॉटरी स्कैम सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी दी।
पुलिस ने लोगों को साइबर सुरक्षा के लिए अपने पासवर्ड सुरक्षित रखने, किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा मजबूत रखने की सलाह दी। साथ ही डिजिटल लेनदेन करते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई।
पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा www.cybercrime.gov.in के माध्यम से भी साइबर अपराध की शिकायत की जा सकती है। उपस्थित लोगों को थाना परसरामपुर के सीयूजी नंबर 9454403120 की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से तत्काल संपर्क किया जा सके।
थाना परसरामपुर पुलिस ने आमजन से अपील की कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक एवं सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के डिजिटल लेनदेन में जल्दबाजी न करें।
Post a Comment
0 Comments