सोशल मीडिया पर वर्ग विशेष के विरुद्ध भड़काऊ पोस्ट डालने पर विनोद के साथ हुई मारपीट

गोण्डा - बुधवार की रात्रि में विनोद शाहनी के साथ हुई मारपीट के बाद उनकी मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिनांक 09.09.2026 को थाना परसपुर क्षेत्रांतर्गत विनोद कुमार निषाद के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई जिस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक द्वारा वर्ग विशेष के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किये जाते थे, इसी बात को लेकर उनके द्वारा मारपीट की गई । एसपी ने बताया कि घटना में संलिप्त शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयासरत है।

Post a Comment

0 Comments