बस्ती,आज राकेश चतुर्वेदी द्वारा रौनक पैलेस लॉन एवं बैंक्वेट हॉल का भव्य उद्घाटन
बस्ती, बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के बीच पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं विधायक प्रत्याशी राकेश चतुर्वेदी आज एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह 19 नवंबर को पचपेड़िया रोड स्थित रौनक पैलेस लॉन एवं बैंक्वेट हॉल का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह है। आमंत्रण पत्र के अनुसार, रौनक पैलेस लॉन एवं बैंक्वेट हॉल के उद्घाटन के साथ ही अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया है। इसके उपरांत 19 नवंबर को पूर्णाहुति एवं प्रीतिभोज का कार्यक्रम निर्धारित है।
पचपेड़िया रोड पर राजन इंटरनेशनल एकेडमी के निकट स्थित यह प्रतिष्ठान आधुनिक सुविधाओं के साथ सामाजिक, पारिवारिक एवं मांगलिक आयोजनों के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ बब्बू तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों और आमजन से समारोह में शामिल होने की अपील की है।
Post a Comment
0 Comments