बस्ती ,महादेवा में सुभासपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 2027 के चुनाव की तैयारियों पर मंथन
बस्ती,महादेवा में सुभासपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 2027 के चुनाव की तैयारियों पर मंथन
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान, विधायक दूध राम ने कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार
जनहित सत्ता टुडे | उमाकांत भारती, ब्यूरो चीफ बस्ती।
बहादुरपुर (बस्ती)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से शनिवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कुसौरा स्थित एकता मैरेज हॉल, बेईली में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं अब तक की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रजनीश श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह और राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर, पूर्व राज्य मंत्री अरविंद राजभर, पंचायती राज विभाग के मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर और जिलाध्यक्ष मनोज राजभर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। वक्ताओं ने सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय रखने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनता के बीच पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक का आयोजन महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूध राम के सौजन्य से किया गया। विधायक दूध राम ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाने और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक के माध्यम से आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
Post a Comment
0 Comments