बस्ती,नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन

            बस्ती ,ग्राम पंचायत पटखौली राजा के नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का फीता काट कर पूर्व सांसद / असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने किया उद्घाटन
 अन्नपूर्णा भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान 07 राशन कार्ड धारकों को वितरित किया गया राशन - मनोज कुमार
ग्राम पंचायत पटखौली राजा में अन्नपूर्णा भवन बनने से सभी राशन कार्ड धारकों को मिलेंगी सुविधा - मनोज कुमार
कप्तानगंज बस्ती,विकासखण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पटखौली राजा में नवनिर्मित अन्नपूर्णा का फीता काट कर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बस्ती / असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने उद्घाटन किया । मुख्य अतिथि ने अन्नपूर्णा भवन पर विधिवत पूजा अर्चना की । उद्घाटन समारोह के दौरान 07 राशन कार्ड धारकों को कोटेदार द्वारा मुख्य अतिथि ने राशन वितरित कराया । पूर्व सांसद / असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार गरीबों को हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रतिदिन गरीबों के न्याय हित में कार्य कर रही है । केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त शिक्षा , चिकित्सा सुविधा , राशन समेत अन्य योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है जिसका लाभ प्रत्येक गरीब व असहाय एवं पात्र परिवारों को मिल रहा है ।
    पूर्व ग्राम प्रधान पटखौली राजा मनोज कुमार दूबे ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों व ग्रामवासियों के प्रति अभार व्यक्त किया और कहा कि ग्राम पंचायत पटखौली राजा में पहले राशन रखने के लिए कोई निर्धारित स्थान नही था राशन कार्ड धारकों राशन लेने के लिए इधर-उधर चक्कर लगाना पड़ता था कभी - कभी राशन कार्ड धारकों को भीगा हुआ राशन भी मिल जाता था लेकिन अब राशन कार्ड धारकों को नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन पर सुरक्षित राशन मिलेगा और इधर उधर चक्कर नही लगाना पड़ेगा । उद्घाटन समारोह के समय पूर्व बस्ती सांसद , असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ,ग्राम प्रधान साहब दीन निषाद, पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार दुबे , राजेश त्रिपाठी , सुखराम गौड़ , सहदेव दूबे , अंकुर मिश्रा, सूरज पाठक , शिव बहादुर मौर्या , कोटेदार उमा शंकर , रघुनाथ त्रिपाठी, गिरजेश उपाध्याय , राकेश दूबे , सचिव गिरजा आम्रपाली , दिग्विजय चौबे, पूर्व प्रमुख राम शंकर यादव समेत भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments