बस्ती,मुंडेरवा पुलिस ने सवा किलो गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार,मुकदमा दर्ज

    बस्ती, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंडेरवा पुलिस को सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक युवक को 1.250 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हिमेश त्रिपाठी पुत्र रविंद्र त्रिपाठी के रूप में हुई है। उसे ग्राम गुदी से जिगना जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.250 किलो गांजा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व से भी तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जावेद खान, कांस्टेबल कामोद कुशवाहा, कांस्टेबल अखिलेश यादव तथा सेवानिवृत्त आरक्षी अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments