गोण्डा - दिनांक 19.08.2020 को थाना कटराबाजार में मारपीट व गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने का अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 03 आरोपी अभियुक्तों- कुर्बान अली, इरफान अली व जमील अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। थाना स्थानीय पर तत्कालीन विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन व विवेचनात्मक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र दिनांक 05.10.20220 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।
 
दोषसिद्धि का विवरण
 पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन कन्विक्शन’’ के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दंडात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे उक्त अभियोग मे न्यायलय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री दानिश हसनैन द्वारा प्रभारी मॉनीटरिंग सेल निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, अभियोजक श्री अमित कुमार पाठक, कोर्ट मोहर्रिर का0 प्रशान्त त्रिपाठी व थाना कटरा बाजार के पैरोकार हे0कां0 सुनील शुक्ला की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप आज दिनांक 04.06.2026 को दोषी अभियुक्तों- कुर्बान अली, इरफान अली व जमील अली दोषसिद्ध करते हुए 05-05 वर्ष का सश्रम कारावास व रुपये 17,000-17,000/- अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

अभियुक्तगण का नाम पता
01. कुर्बान अली पुत्र स्व० मुनौवर अली उर्फ खुनखुन, निवासी-रंकिनपुरवा, मौजा गण्डाही, थाना-कटरा बाजार, जनपद गोण्डा।
02. इरफान अली पुत्र स्व० मुनौव्वर अली उर्फ खुनखुन, निवासी-रंकिनपुरवा, मौजा गण्डाही, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा।
03. जमील अली पुत्र जमूरत अली, निवासी रंकिनपुरवा, मौजा गण्डाही, थाना कटरा बाजार, जनपद-गोण्डा।

अभियोग का विवरण
01. मु0अ0सं0- 183/2020, धारा 308,323,324,325,452,504 भादवि थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा।