बस्ती, गौर पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, हत्या की कोशिश करने वाले दो शातिर घर से उठाए गए
बस्ती, गौर, पुलिस ने सोमवार को ऐसा शिकंजा कसा कि हत्या के प्रयास में फरार दो शातिर आरोपी घर में दुबके मिले। थानाध्यक्ष अतुल अंजान की टीम ने सुबह-सुबह दबिश देकर दोनों को दबोच लिया।
आरोपी आदित्य पटेल, 19 वर्ष, ग्राम बहादुर कलवारी और आनन्द चौधरी निवासी टिनिच शुकुल पर जानलेवा हमले समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज था। मु0अ0सं0 62/26 के तहत दोनों पुलिस को काफी दिनों से चकमा दे रहे थे।
उ.नि. वीरेंद्र कुंवर, का. सौरभ गौतम और रि.कां. दिव्यांश शर्मा की टीम ने दोनों को उनके घर से उठाया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा है कि अब "गुंडई" करने वालों की खैर नहीं। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
Post a Comment
0 Comments