बस्ती,बस्ती, CRO कीर्ति भारती के "भगीरथ प्रयास" से खुली अस्पताल चौराहे की सांसें, बरसों पुराने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

      बस्ती,
अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता की भूमिका भी रही सराहनीय, जाम से मिलेगी निजात शहर के सबसे व्यस्त अस्पताल चौराहा और कोतवाली मार्ग पर आखिरकार बरसों से जमा अतिक्रमण का जाल टूट गया। जिला प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति भारती के भगीरथ प्रयास रंग लाए। जेसीबी गरजी और सड़कों-नालियों पर बने पक्के अवैध कब्जे मिनटों में जमींदोज हो गए। जिला अस्पताल के गेट नंबर-1 और मुकेश मेडिकल स्टोर के आसपास सालों से अतिक्रमण की वजह से एम्बुलेंस तक फंस जाती थीं। घंटों जाम और मरीजों की चीख-पुकार आम बात थी। न सड़क चौड़ी हो पा रही थी, न नालियों की सफाई। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति भारती ने इस चुनौती को मिशन बनाकर लिया। उनके नेतृत्व में सोमवार को बड़ा अभियान चलाया गया। 
कार्रवाई के दौरान पुलिस सहायता केंद्र के बूथ को भी व्यवस्थित कर स्थानांतरित करने का प्रयास किया गया, ताकि यातायात सुगम हो और आपात वाहनों को रास्ता मिल सके। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फुटपाथ खाली कराए गए और पुराना मलबा हटाया गया। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटने के बाद राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि CRO कीर्ति भारती ने वो कर दिखाया जो बरसों से कोई नहीं कर पाया। इस पुनीत कार्य के लिए लोगों ने प्रशासन की जमकर सराहना की। अभियान में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अंगद गुप्ता का योगदान भी सराहनीय रहा। उनकी टीम ने मौके पर डटकर मलबा हटवाया और नालियों को साफ कराया। अब उम्मीद है कि अस्पताल चौराहे पर लगने वाले घंटों लंबे जाम से शहर को मुक्ति मिलेगी और मरीजों को समय से इलाज मिल पाएगा।

Post a Comment

0 Comments