उपनिबंधन कार्यालय पर अधिवक्ताओं, लेखक और स्टाम्प विक्रेताओं ने निजीकरण के विरोध में शुरू किया धरना प्रदर्शन
हर्रैया - उपनिबंधन कार्यालय हर्रैया में अधिवक्ताओं लेखक और स्टाम्प विक्रेताओं व सहयोगियों ने ई रजिस्टरी द्वारा जारी शासनादेश में निजीकरण के विरोध में आज गुरूवार को सभी लोग धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया है सभी लोग का कहना है कि ई रजिस्टरी द्वारा जारी शासनादेश से लोगों के वर्षों से चल रहे रोजी-रोटी काम काज पर संकट खड़ा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि ई रजिस्टरी द्वारा जारी शासनादेश को तत्काल वापस ले । उन्होंने आशंका जताई है कि निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ने से आम जनता को अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ सकता है।
और भोली भाली जनता के साथ धोखाधड़ी का सामना करना पड़ सकता है। धरनारत लोगों का कहना है कि सरकार जब-तक शासनादेश वापस नहीं लेगी। धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
9838003741
Post a Comment
0 Comments