बस्ती, थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

     बस्ती,आज दिनांक 30.10.2022 को प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर अरविन्द कुमार शाही मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0  415/2022 धारा 304 IPC व द मेडिकल कमीशन एक्ट 2019 धारा 34(2)  से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को मखौड़ा से समय करीब 12.05 बजे गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
     गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.प्रदीप वर्मा पुत्र राम नारायण वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी नेवरी राम बक्स थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
    घटना का विवरण-वादी सोमई चौहान निवासी धरमपुर द्वारा थाना परसरामपुर पर प्रार्थाना पत्र दिया गया कि उनका लड़का भास्कर चौहान उम्र 13 वर्ष जो दिनांक 29-09-2022 को अपनी मां के साथ  नेवरी राम बक्स चौराहे पर स्थित डॉ प्रदीप वर्मा  के क्लीनिक पर दवा कराने गया था जहां पर आरोपी प्रदीप वर्मा द्वारा गलत दवा इलाज व  इंजेक्शन लगा दिया गया जिसकी वजह से भास्कर चौहान की मृत्यु हो गई। इस सम्बंध में थाना परसरामपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शाही थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
2.का0 हरिओम यादव थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
3.का0 गुलशन राय थाना परसरामपुर जनपद बस्ती

Post a Comment

0 Comments