बस्ती,नाबालिग प्रेमी,प्रेमिका ने सुसाइड किया.लड़का हिंदू, लड़की मुस्लिम थी; पंचायत ने दोनों को अलग करने का फैसला सुनाया था

   

बस्ती,में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह दोनों के शव पेड़ पर एक फंदे पर लटके मिले हैं। लड़का हिंदू था। लड़की मुस्लिम थी। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। 4 महीने पहले दोनों को गांव के लोगों ने एक साथ देख लिया था। परिवारों में विवाद हुआ। गांव में पंचायत हुई। फैसला हुआ कि दोनों को अलग कर दिया जाए। यानी मिलने नहीं दिया जाए। इसके बाद लड़की के परिवार वाले ने उसे गांव से 20 किमी दूर नानी के यहां भेज दिया था।

4 महीने से दोनों एक दूसरे से मिले नहीं थे। दोनों इस बात से बहुत परेशान थे। रविवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसकी नानी के गांव गया। वहां दोनों एक-दूसरे से मिले। फिर जान देने का खौफनाक फैसला किया। देर रात दोनों ने आत्महत्या कर ली।सुसाइड से पहले लड़के ने भाई को किया मैसेज

सुसाइड करने से पहले लड़के ने अपने भाई को मैसेज दिया। उसमें लिखा था- ‘मैं अब कभी वापस नहीं आऊंगा, बहुत दूर जा रहा हूं।’ मृतक के भाई ने कहा, "मेरा भाई रविवार को घर से निकला था। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसको फोन किया। लेकिन उसने फोन काट दिया। थोड़ी देर बाद उसका मैसेज आया 'बहुत दूर जा रहा हूं।’

"मैसेज आने के बाद भाई की तलाश की गई। लेकिन वो कहीं नहीं मिला। सोमवार सुबह उसकी मौत की खबर आई।" भाई ने बताया कि जिस लड़की से मेरे भाई का अफेयर चल रहा था, उसकी नानी के घर के पास से ही दोनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। लड़की की नानी का घर गांव से 20 किलोमीटर दूर है।

सुसाइड की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को बरामद करके दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों ने पेड़ की एक ही डाल पर फंदा लगाया और उससे लटक गए। ऐसा लग रहा है कि दोनों सुसाइड के लिए रस्सी लेकर ही यहां पहुंचे थे। दोनों ने पेड़ की एक ही डाल पर फंदा लगाया और उससे लटक गए। ऐसा लग रहा है कि दोनों सुसाइड के लिए रस्सी लेकर ही यहां पहुंचे थेदोनों का 1 साल से चल रहा था अफेयर

मृतक के बड़े भाई ने यह भी बताया, "मेरे भाई और लड़की का 1 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। लड़की का घर भी हमारे घर से 100 मीटर की दूरी पर है। दोनों रोज मिला करते थे। भाई की उम्र 17 थी। वह 9वीं में पढ़ता था। लड़की 16 साल की थी।

जोया को उसकी नानी के घर भेजा गया

भाई ने कहा, "करीब 4 महीने पहले दोनों को गांव के लोगों ने स्कूल के पास देख लिया था।"इसकी शिकायत पंचायत में की गई। पंचायत में फैसला हुआ कि दोनों को अलग कर दिया जाए। लड़की को किसी रिश्तेदार के यहां भेज दिया जाए। उसके बाद लड़की नानी के घर चली गई थी। यहां मेरा भाई बहुत परेशान रहता था। कई बार मैंने उसको समझाया पर वो नहीं माना। वो अक्सर जोया का नाम लेकर रो देता था। रविवार को वो बहुत ज्यादा परेशान था। पुलिस ने फंदा लगाने के लिए यूज की गई रस्सी को जब्त कर लिया है। मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फंदा लगाने के लिए यूज की गई रस्सी को जब्त कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।

गाड़ी लेकर घर से गया था मिलने

"रविवार को वो गाड़ी से घर से निकल गया। हम लोगों को लगा कहीं गया होगा, लेकिन वो बहुत देर तक घर वापस नहीं आया। इसके बाद मैंने उसको कॉल किया पर उसने फोन काट दिया। मैंने मैसेज किया। जिस पर उसने रिप्लाई किया कि वो अब कभी नहीं आएगा। उसके बाद हम लोगों ने उसको बहुत ढूंढा, लेकिन वो कहीं नहीं मिला। फिर उसकी मौत की खबर आई।"

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां नहीं हैं। पिता मुंबई में रहते हैं। वह तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। फिलहाल, लड़की के परिवार वाले इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। लड़का, तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।

Post a Comment

0 Comments