बस्ती,सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालना पड़ा महंगा, अभियुक्त गिरफ्तार

     बस्ती,थाना कलवारी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जगदीश कुमार यादव पुत्र राम शब्द यादव ग्राम दुबौली ( अगौना) थाना कलवारी जनपद बस्ती द्वारा विधान सभ चुनाव के उपरांत मतगणना के एक दिन पूर्व भड़काऊ पोस्ट कर लोगों को दंगा के लिए उकसाने के सम्बंध में आज दिनांक 13.3.2022 को उपनिरीक्षक रविंद्रनाथ यादव द्वारा जांच के उपरांत अभियुक्त जगदीश कुमार यादव उपरोक्त के विरुद्ध थाना कलवारी पर मुकदमा अपराध संख्या 71/2022  धारा 150, 153 IPC पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार थाना कलवारी जनपद बस्ती, कांस्टेबल सनोज यादव थाना कलवारी जनपद बस्ती,कांस्टेबल उमाशंकर थाना कलवारी जनपद बस्ती रहे

Post a Comment

0 Comments