बस्ती,रूधौली से भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल ने सादगी से किया नामांकन


       बस्ती,गुरूवार को रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल ने सादगी के साथ अपना नामांकन किया। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में संगीता जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने रूधौली से उन्हें उम्मीदवार बनाया है। जनपद में भाजपा से वे इकलौती महिला प्रत्याशी हैं। कहा कि उनके पति संजय प्रताप जायसवाल ने क्षेत्र में विकास के मोर्चे पर अनेक कार्य किये हैं। उनका प्रयास होगा कि जो कार्य अधूरे रह गये हैं उसे चुनाव के बाद प्राथमिकता से पूरा कराया जाय। कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर ढंग से पता है कि उनके बेहतरी के लिये कौन कार्य कर सकता है। वे विपक्षी दलों के झांसे में नहीं आयेंगे।
नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय चौधरी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी, ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, मनोज सिंह, राजेश सिंह,  मुन्ना चौधरी, महेन्द्र सिंह, रवि जायसवाल, अमर सोनी, अनिल पाण्डेय के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमरसोनी ने दी है।

Post a Comment

0 Comments