बस्ती,पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने आरवी पराग रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन
- वरिष्ठ भाजपा नेता ई० वीरेन्द्र कुमार मिश्रा व विनोद चौधरी भी उद्घाटन समारोह में हुए शामिल
- आरवी पराग रेस्टोरेंट पर शुद्ध शाकाहारी व ताजा फास्ट फूड सामानों की सुविधा है उपलब्ध - ई० चन्द्र शेखर चौधरी
कप्तानगंज, बस्ती। नगर पंचायत कप्तानगंज के अंतर्गत पिकौरा सानी स्थित एनएच-27 पर आरवी पराग रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रेस्टोरेंट के संचालक ई० चन्द्र शेखर चौधरी ने बताया कि आरवी पराग रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ ताजा फास्ट फूड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों और एनएच-27 से गुजरने वाले यात्रियों को बेहतर खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान का प्रमुख उद्देश्य है।
उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता ई० वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, विनोद चौधरी सहित इंजीनियर चंद्रशेखर, सर्वेश ओझा, मंटू चौधरी, मनीष चौधरी, विनय चौधरी, विशाल, दुर्गेश ओझा, अनुराग चौधरी, बृजेश पटेल, डॉ. सीएम पटेल, बसंत चौधरी, राम सज्जन चौधरी, सुनील चौधरी, राजेश चौधरी, प्रदीप चौधरी, अवधेश चौधरी, डॉ. राजेश पटेल, रामजी चौधरी, अभिषेक चौधरी, संजय, ओमकार चौधरी, हरेंद्र चौधरी, डॉ. अवनीश कुमार, पंकज, दिलीप, अजय चौधरी, गणेश चौधरी, शिवा मौर्या, राहुल मौर्य, दीपक चौधरी, बृजेश चौधरी, अर्जुन चौधरी, राजवंत वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट संचालक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
Post a Comment
0 Comments