दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा


दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा

बनकटी,बस्ती

लालगंज पुलिस ने दहेज हत्या में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के कबरा खास में बुधवार की सुबह विवाहिता अंकिता (20) का शव दुपट्टे से लटकता मिला था। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति विनय यादव के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुकदमे में आरोपी विनय को गुरुवार को पुलिस टीम ने पंखोबारी पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इसी थाना क्षेत्र के भिटिया निवासी झगरू की बेटी अंकिता (22) के साथ कबरा खास निवासी विनय यादव ने करीब दो वर्ष पहले प्रेमविवाह किया था। तहरीर में पिता झगरू ने बताया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ महीनों के बाद से ही ससुराल में बेटी को पति विनय प्रताड़ित करने लगा।

Post a Comment

0 Comments