स्वास्थ्य विभाग का रहा दावा फेल, मरीजों को नहीं मिल पा रही एम्बुलेंस


स्वास्थ्य विभाग का दावा फेल, मरीजों को नहीं मिल पा रही एम्बुलेंस

बस्ती

एम्बुलेंस का संचालन सामान्य होने का स्वास्थ्य विभाग का दावा फेल साबित हो रहा है। शहर से लेकर गांव तक एम्बुलेंस की समस्या बरकरार है। मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो व जीप से मरीज ढोए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मुसीबत गर्भवती व प्रसूता को हो रही है। उनके लिए अस्पताल आना व यहां से घर जाना मुश्किल हो रहा है।

सेवा सुरक्षा व बेहतर मानदेय की मांग को लेकर 108 व 102 एम्बुलेंस कर्मी हड़ताल पर चल रहे हैं। प्रशासन के दबाव में कहने को तो हड़ताल खत्म हो गई है और संचालन शुरू हो गया है, लेकिन मरीज व परिजन की माने तो फोन करने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंच रही है। मरीज की जान बचाने के लिए उन्हें अपने साधन से अस्पताल लाना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments