कोविशील्ड वैक्सीन की कमी से बंद हो गया महिला अस्पताल का बूथ


कोविशील्ड वैक्सीन की कमी से बंद हो गया महिला अस्पताल का बूथ

     बस्ती

जिले में गुरुवार को कोविशील्ड वैक्सीन की भारी किल्लत रही। कोविशील्ड की कमी से जिला महिला अस्पताल में नवीन भवन में संचालित बूथ को बंद कराना पड़ा। यही हाल कई अन्य सीएचसी क्षेत्र में भी रहा। ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों को छोड़कर अन्य जगहों पर सीमित बूथ का संचालन किया जा सका। जिले में लगभग नौ हजार कोविशील्ड का टीका ही मौजूद था। अधिकारियों का कहना था कि गुरुवार शाम या शुक्रवार सुबह तक अतिरिक्त टीका मिलने की संभावना है।

जिला अस्पताल में लगी रही लंबी लाइन

जिला अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में गुरुवार को कोविड टीकाकरण हुआ। यहां पर महिलाओं व पुरुष की लंबी लाइन पंजीकरण काउंटर के सामने लगी रही। काफी लोग इनमें ऐसे थे, जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया था। इनका पंजीकरण कर टीका लगाया जा रहा था। यहां पर एक बूथ पर कोविशील्ड व दूसरे बूथ पर कोवैक्सीन का टीका लगाया जा रहा था। कोवैक्सीन का पांच वॉयल मिला था। दोपहर 01:30 बजे तक 12 लोगों ने टीका लगवाया। कोविशील्ड का 30 डोज मिला था,दोपहर दो बजे तक 221 को टीका लगाया गया

Post a Comment

0 Comments