जेल कॉलोनी में किया यज्ञ, गांधीनगर में निकली यज्ञ यात्रा


जेल कॉलोनी में किया यज्ञ, गांधीनगर में निकली यज्ञ यात्रा

बस्ती

आर्य समाज के तत्वावधान कोरोना महामारी को रोकने के लिए चल रही यज्ञ यात्रा सोमवार को दो टोलियों में हुई। एक टोली ने आदित्यनारायन गिरी व देवव्रत आर्य के नेतृत्व में जेल कालोनी स्थित मंदिर पर यज्ञ कराया और दूसरी टोली ने आर्य समाज गांधीनगर से यज्ञ यात्रा निकालकर कम्पनी बाग तक के मोहल्लों व मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जनसमान्य से आहुतियां दिलाया।

आर्य समाज गांधीनगर के वरिष्ठ समाजसेवी वेद कुमार आर्य ने लोगों को यज्ञ के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भारत देश में समय-समय पर इस प्रकार की महामारियां आती रही हैं। इनसे डरने की आवश्यकता नहीं है बल्कि इनसे लड़ने की आवश्यकता है। सात्विक भोजन व आयुर्वेद के प्रयोग से हम पुनः अपने घर समाज व देश को रोगमुक्त कर सकते हैं। यज्ञ यात्रा के दौरान पुरोहित हरिपति पाण्डेय व राधेश्याम आर्य ने बताया कि सामान्य सर्दी जुकाम बुखार होने पर आप घर में आइसोलेशन में रहकर गिलोय का काढ़ा व शिलाजीत अश्वगंधा का प्रयोग कर स्वस्थ हो सकते हैं।

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र आर्य ने बताया कि योग और यज्ञ को अपनाने से जीवन रोगमुक्त रहेगा। ब्रह्मांड में जहां तक भी यज्ञ की सुगंध जाएगी वहां तक का पर्यावरण स्वच्छ हो जाएगा और वायरस नष्ट हो जाएंगे। प्रधान आयोजक ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि इस अभियान से प्रेरणा लेकर गांवों और शहरों में भी लोग अपने घरों में यज्ञ कर रहे हैं। बृजकिशोर आर्य, मुरलीधर भारती, उपेन्द्र आर्य, गोपेश्वर त्रिपाठी, मनीष आर्य, वेदांशी मेंहदीरत्ता, जवाहर यादव आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments