पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव जनपद बस्ती के आदेश के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी शक्ति सिंह के प्रवेक्षण में अपराध एंव अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश सिंह के नेतृत्व में व उनकी टीम द्वारा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पर पंजीकृत  मु0अ0सं0 51/21 धारा 66D, 67 IT Act व 506, 452, 354B, 354C IPC व 7/8 व 13/14 पाक्सो अधि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सिद्धान्त सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिंह निवासी पलिया जगमोहन सिंह थाना इनायतनगर जनपद फैजाबाद उम्र करीब 21 वर्ष को आज दिनांक 13.05.2021 को समय 09.40 बजे हरदी बाजार से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय  व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया । बाद गिरफ्तारी आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर अभियुक्त सिद्धान्त सिंह उपरोक्त को मा0 न्यायालय जनपद बस्ती पुलिस अभिरक्षा में रवाना किया ।    

अभियुक्त गण का विवरणः- 
1. सिद्धान्त सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिंह निवासी पलिया जगमोहन सिंह थाना इनायतनगर जनपद फैजाबाद उम्र करीब 21 वर्ष  ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरणः-
1. प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह   
2. हे0का0 राघवेन्द्र दुबे  
3. का0 संतोष सिंह