काली पट्टी बांध किसानों ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां, फूंका पुतला


काली पट्टी बांध किसानों ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां, फूंका पुतला

   बस्ती

कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर बुधवार को किसानों ने काला दिवस मनाया। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का पुतला फूंकने के साथ किसान बिल की प्रतियां जलाई गईं तो कहीं काली पट्टी बांधकर किसानों ने विरोध जताया। गांव व घरों से भी काला झंडा दिखाकर किसानों ने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए केन्द्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को पास लेने की मांग उठाई। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना दिखा।

मुंडेरवा संवाद सूत्र के अनुसार मुंडेरवा कस्बे में स्थित भाकियू कार्यालय पर भाकियू के जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी के नेतृत्व में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर काला झंडा व काली पट्टी बांधकर बुधवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कृषि कानून की प्रतियां जलाई। इस दौरान भाकियू के अनूप चौधरी, गिरीश चन्द्र, रामकेवल, मारतेन्द्र प्रताप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सीओ रुधौली फोर्स संग मौके पर डटे रहे।

बनकटी संवाद सूत्र के अनुसार भारतीय किसान यूनियन की संयुक्त मोर्चा की अगुवाई में किसानों ने बनकटी ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को लालगंज थाने के एसआई मुनींद्र तिवारी को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए कृषि कानून की प्रतियां जलाई। बनकटी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए काला झंडा लहरा कर विरोध दर्ज कराया। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का पुतला भी फूंका।

Post a Comment

0 Comments