बस्ती,जनपद के थाना परसरामपुर क्षेत्र में होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया
बस्ती,जनपद के थाना परसरामपुर क्षेत्र में होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत एवं क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में।
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा परसरामपुर और पहाड़गंज में पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजार, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
आमजन को शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि होली प्रेम, भाईचारे और एकता का पर्व है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।
पुलिस ने क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की।
Post a Comment
0 Comments