बस्ती में मूकबाधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म


बस्ती में मूकबाधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म

   बस्ती

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक मूकबाधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। घर के पास ही झाड़ी में किशोरी संग जबरदस्ती के दौरान पीड़िता की मां मौके पर पहुंच गई तो आरोपी भाग निकला। मां की सूचना पर पहुंची गांव में पहुंची और छानबीन की। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्स व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बालमुकुंद की तलाश की जा रही है

सत्रह वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी न सुन सकती है और न बोल सकती है। इसका फायदा उठाकर गांव का ही रहने वाला बालमुकुंद चौहान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मंगलवार को घर के पास स्थित झाड़ी में ले गया और उसके साथ गलत काम कर रहा था। इसी दौरान वे मौके पर पहुंच गई। यह देख आरोपी मौके से भाग निकला।

इसकी शिकायत पहले आरोपी की मां से करने गई तो उसे अपशब्द कहने लगीं। घटनाक्रम की जानकारी वाल्टरगंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने बालमुकुंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट के तहत व उसकी मां के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष डीके सरोज का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ में होगा।

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, एफआईआर

बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने के आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। 18 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि गांव का रहने वाला सलमान उसे करीब पांच माह से शादी का झांसा दे रहा है। इसका फायदा उठाकर उसने उसके साथ नाजायज संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर 25 मई को उसने फोन कर बुलाया और शादी से इंकार कर दिया। इसका विरोध करने पर पीड़िता व उसके भाईयों को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी सलमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments