बस्ती ,हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती जनपद की थाना गौर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत एवं।
क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
मु.अ.सं. 105/2026, धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) एवं 109(1) बीएनएस से संबंधित वांछितअभियुक्त विजय कुमार यादव पुत्र घनश्याम यादव, निवासी ग्राम बेलवाड़ाड़।
थाना गौर, जनपद बस्ती को सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुंवर एवं कांस्टेबल सौरव कुमार रहे शामिल।
Post a Comment
0 Comments