बस्ती, शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चला विशेष अभियान



         बस्ती, शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चला विशेष अभियान।
TI कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में शास्त्री चौक से कंपनीबाग चौराहे तक हुई कार्रवाई।
सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगी सब्जी की दुकानों को गया हटवाया।
दुकानदारों को दोबारा सड़क पर दुकान न लगाने की दी गई सख्त चेतावनी।
रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहनों का चालान कर नियमों का पालन कराया गया।
यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई।
अभियान के दौरान चौकी प्रभारी सिविल लाइन अजय सिंह भी मौके पर रहे मौजूद।
टीएसआई सहित यातायात पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
अधिकारियों ने लोगों से सड़क पर अतिक्रमण और गलत पार्किंग से बचने की अपील की।
इस कार्रवाई से शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु होती दिखाई दी।
बस्ती पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान रहेगा जारी।

   

Post a Comment

0 Comments