Gonda
मंडलायुक्त ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं
गोण्डा - हिंदी पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर आपको देवीपाटन मंडल की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
हिंदी पत्रकारिता ने सदैव जनमानस की आवाज़ को मुखर किया है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया है। समाज में जागरूकता लाने, जनसमस्याओं को उजागर करने तथा सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आपका योगदान अत्यंत सराहनीय है।
मैं आशा करती हूँ कि आप सभी इसी प्रकार निष्पक्ष, निर्भीक और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ।

Post a Comment
0 Comments