Gonda
गोंडा: कन्हैया लाल हत्याकांड में दो हत्याभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर कर्नलगंज अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना कौड़िया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-129/2026 धारा 115(2),351(3),352,109(1),103(1) बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ दद्दन पाण्डेय पुत्र मलखान पाण्डेय, 02. उपेन्द्र पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय निवासीगण बिछूूड़ी थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को गुदगुदिया रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 23.05.2026 को वादी अतुल पुत्र चन्दन उर्फ मेवाराम यादव निवासी ग्राम आमाडीह मौजा तेलियाकोट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा द्वारा थाना कौड़िया पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 23.05.2026 को समय करीब 05ः00 बजे शाम को वादी अपने बाबा कन्हैयालाल पुत्र स्व0 दुखी के साथ ग्राम इमलियाछीटू नहर पुलिया स्थित अपने मड़हा के पास खेत में भैंस चरा रहा था तथा उसकी माता हेनम देवी खेत में घास छील रही थीं। इसी दौरान पूर्व के पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर विपक्षीगण 1. ओमप्रकाश उर्फ दद्दन पाण्डे पुत्र मलखान पाण्डे तथा 2. उपेन्द्र पाण्डे पुत्र राधेश्याम पाण्डे निवासीगण ग्राम बिछूड़ी थाना कौड़िया जनपद गोण्डा मौके पर आए और वादी पक्ष के लोगों को गाली-गलौज देने लगे। वादी के पिता द्वारा गाली देने से मना करने पर विपक्षीगण उत्तेजित होकर पास में खेत में लगी बांस की बल्ली एवं लाठी-डण्डा उठाकर वादी के पिता को मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर जब वादी, उसकी माता तथा बाबा कन्हैयालाल बीच-बचाव करने पहुंचे तो विपक्षीगण द्वारा हम लोगों पर भी हमला कर दिया गया। जिसमें कन्हैयालाल पुत्र स्व0 दुखी को गंभीर चोटें आयीं, जिन्हें चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना कौड़िया पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.05.2026 को घटना कारित करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ दद्दन पाण्डेय पुत्र मलखान पाण्डेय, 02. उपेन्द्र पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय निवासीगण बिछूूड़ी थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को गुदगुदिया रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ दद्दन पाण्डेय पुत्र मलखान पाण्डेय नि0 बिछूूड़ी थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
02. उपेन्द्र पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय नि0 बिछूूड़ी थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

Post a Comment
0 Comments