Gonda
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय का डेमो चेक का मंत्री द्वारा किया गया वितरण
गोण्डा - जिला पंचायत सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा “अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री उत्तर प्रदेश, दानिश आजाद अंसारी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक तरबगंज प्रेम नारायन, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, सांसद गोण्डा के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि संजीव सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को भी सामूहिक रूप से सुना, जिसमें अनुदेशकों के योगदान और उनके मानदेय वृद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में उपस्थित अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के डेमो चेक वितरित किए गए। इस दौरान अतिथियों ने अनुदेशकों के समर्पण, निष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अनुदेशकों के सम्मान से जुड़ा यह पहल उनके मनोबल को बढ़ाने वाला बताया गया। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रयासों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से संपन्न हुआ, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर गोण्डा जितेंद्र गौतम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में अनुदेशकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment
0 Comments