बस्ती,थाना वाल्टरगंज और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की कई घटनाओं में वांछित एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार



       थाना वाल्टरगंज और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की कई घटनाओं में वांछित एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
 गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी बड़ेबन थाना कोतवाली जनपद बस्ती के रूप में हुई है जो पूर्व से कई
आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
पुलिस ने 17 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिलों और अन्य सामानों को लेकर आरोपी गनेशपुर से बक्सई की ओर आ रहा है।
 सूचना पर वाल्टरगंज और कोतवाली पुलिस ने बक्सई पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान भोर करीब 2 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी में आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, एक जोड़ी चांदी की पायल तथा कुल 1500 रुपये नकद बरामद हुए। 
बरामद सामान थाना वाल्टरगंज और कोतवाली में दर्ज विभिन्न चोरी के मुकदमों से संबंधित बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट
अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। 
आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

    

Post a Comment

0 Comments