बस्ती,परसरामपुर थाना पुलिस को पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता
बस्ती,परसरामपुर थाना पुलिस को पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता लगी हाथ,पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त समेत कुल 08 आरोपियों गिरफ्तार ।
थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई पचौरी बाग इलाके से सात पशु तस्करों को दबोचकर चार गोवंश पशु किया बरामद।
गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी सद्दाम मौके से था फरार,जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दे रही थी दबिश।
आज भोर में नक्टवा पुल गांव सहरिया नई दुनिया के पास पुलिस ने की घेराबंदी,खुद को घिरता देख आरोपी सद्दाम ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सद्दाम के दाहिने पैर में लगी गोली,घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर सीएचसी परसरामपुर भेजा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल की बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त बस्ती, गोण्डा और संतकबीरनगर जनपद के रहने वाले जा रहे है बताए।
पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी।
Post a Comment
0 Comments