बस्ती, शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार



      बस्ती,थाना गौर पुलिस ने पैंड़ा चौराहे से पकड़ा, पीड़िता को किया बरामद
19 वर्षीय अशलोक पर पहले से भी दर्ज है मुकदमा
थाना गौर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है.
सोमवार 12 मई 2026 को थाना गौर पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 78/2026 धारा 137(2), 87, 115(2), 351(3), 352 BNS से संबंधित अभियुक्त अशलोक पुत्र मनोज को पैंड़ा चौराहा से गिरफ्तार किया,
आरोपी के खिलाफ पहले से भी थाना गौर में मुकदमा संख्या 39/2026 धारा 137(2), 87 BNS दर्ज है. अब नए केस मुकदमा संख्या 78/2026 में भी कार्रवाई की जा रही है
गिरफ्तार करने वाली टीम मे उ0नि0 राजेश कुमार यादव, हे0का0 विनोद कुमार यादव और म0का0 मीरा यादव ने कार्रवाई को अंजाम दिया,पुलिस ने बताया कि पीड़िता को बरामद कर मेडिकल व बयान के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments