बस्ती,एसपी डॉ. यशवीर सिंह की ‘सुपर एक्टिव पुलिसिंग’ का दिखा असर, पुलिस लाइन निरीक्षण में हर व्यवस्था पर रही पैनी नजर
बस्ती,जनपद में पुलिसिंग का नया अंदाज़ और नई रफ्तार देने वाले पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार और अलग कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहे।
शुक्रवार को पुलिस लाइन बस्ती में हुए साप्ताहिक परेड निरीक्षण के दौरान एसपी का बेहद सजग, ऊर्जावान और हाई कमांडिंग अंदाज़ देखने को मिला, जिसने पूरे पुलिस महकमे में अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दे दिया।
क्षेत्राधिकारी लाइन की मौजूदगी में एसपी ने सलामी लेने के बाद पुलिस कर्मियों के टर्नआउट की बारीकी से जांच की और साफ शब्दों में कहा कि पुलिस की असली ताकत उसकी वर्दी, व्यवहार और जनता का भरोसा है।
उन्होंने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान स्मार्ट टर्नआउट और आम लोगों से बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने शस्त्रागार, पुलिस अस्पताल, कैंटीन, बैरक, यातायात कार्यालय और डायल-112 कार्यालय समेत विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण कर साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
बस्ती पुलिस में इन दिनों जिस तेजी, अनुशासन और जवाबदेही की चर्चा हो रही है, उसके पीछे एसपी डॉ. यशवीर सिंह की लगातार मॉनिटरिंग और जमीनी पकड़ को बड़ी वजह माना जा रहा है।
तेज फैसले, सख्त प्रशासन और जनता के प्रति संवेदनशील रवैये ने उन्हें जिले में एक ऐसे कप्तान की पहचान दिलाई है, जिनकी कार्यशैली पुलिस विभाग के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी भरोसे का प्रतीक बनती जा रही है।
Post a Comment
0 Comments