बस्ती ,त्योहारों की सुरक्षा को लेकर पुरानी बस्ती पुलिस का फ्लैग मार्च
बस्ती,त्योहारों के मद्देनज़र थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने यह फ्लैग मार्च दुर्गा पूजा, दशहरा, शुक्रवार की नमाज और आगामी 4 अक्टूबर को होने वाले 11वीं शरीफ पर्व के दृष्टिगत निकाला।फ्लैग मार्च करुवा बाबा से प्रारंभ होकर दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, पठान टोला, चिकवा टोला, धुनिया टोला, चाई टोला, माली टोला, बारी टोला, बरसो मोहल्ला, डफली टोला, राजा मैदान नहरिया, मेहतर टोला तथा नई बाजार सहित कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि त्योहारों पर कानून एवं व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाएगा। अराजक तत्वों पर पुलिस की सतर्क दृष्टि है और गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment
0 Comments