बस्ती,कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटइया गांव में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात



    बस्ती,कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटइया गांव में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात

अज्ञात चोरों ने एक घर को बनाया निशाना। लाखों के जेवरात और करीब 15 हजार रुपये नकदी चोरी।

घटना के समय घर की मालकिन संजू चौधरी किचन में भोजन पका रही थीं। तभी मेन गेट से चार चोर घर में घुस आए। विरोध करने पर चोरों ने महिला को धक्का देकर घायल कर दिया। चोट लगने से घबराई महिला बेबस होकर देखती रही और चोर लूटपाट करते रहे।

कुछ देर बाद घर लौटे पीड़िता के पति ने स्थिति देख पुलिस को सूचना दी। 112 पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

 

Post a Comment

0 Comments