पूर्व सांसद की पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

लखनऊ - वाराणसी के सारनाथ थानाक्षेत्र में पूर्व सांसद की पत्नी के संपत्ति विवाद मामले में घमासान मचा हुआ है, जहां पूर्व सांसद की पत्नी और बेटो के मध्य आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। मामले में बसपा के पूर्व सांसद जयभद्र सिंह की पत्नी आशा सिंह ने अपने दो बेटों और बहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, वहीं दोनों बेटे ने भी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए मां पर ट्रस्ट के नाम पर 25 करोड़ घोटाले का  आरोप लगाया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर दोनों बेटों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

Post a Comment

0 Comments