चुनाव व त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने कर्नलगंज सहित अन्य क्षेत्रों से पकड़े 14 वारंटी



गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा लोकसभा समान्य चुनाव- 2024 एंव आगामी त्योहारों को भयमुक्त वातारण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अराजक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए गए हैं। उक्त निर्देश के क्रम में सभी प्र0नि0/थानाध्यक्षों द्वारा थाना स्तर पर टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त थानों से कुल 14 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। जिनका विवरण निम्न है- थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने 04, थाना को0करनैलगंज पुलिस ने 04, थाना कटराबाजार पुलिस ने 02, थाना कौडिया पुलिस ने 03, थाना मनकापुर पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लोकसभा समान्य चुनाव व आगामी त्योहारों को भयमुक्त वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अराजक तत्वों के विरूद्ध विशेष अभियान निरन्तर जारी रहेगा । 

Post a Comment

0 Comments