मारपीट में गंभीर रूप से घायल दो लोगो को अलग अलग एंबुलेंस से भेजा गया लखनऊ

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के परसपुर थाना अन्तर्गत ग्राम बलमत्थर परसौनी पुरवा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल दो लोगो को रविवार को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सियाराम तिवारी और उदयराज तिवारी के बीच जमीनी विवाद में मारपीट हो गई थी जिसमें दोनो पक्षों से लोग घायल हुए थे। जिनका इलाज गोंडा चल रहा था। वहीं गंभीर रूप से घायल केदार नाथ तिवारी और उन्हीं के परिवार की एक महिला की हालत बिगड़ने पर दोनो लोगो को अलग अलग एंबुलेंस द्वारा लखनऊ रिफर कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments